Sunday, 2 June 2013

थांगसिंग में एसकेएम की सभा

गान्तोक। (निससं) सिक्किम क्रांतीकारी मोर्चा पार्टी ने आज अपने गांव भ्रमण कार्यक्रम के तहत सिंगताम-खामदोंग समष्टि के थांगसिंग गांव में एक सभा का आयोजन किया। पार्टी के पूर्व जिला युवा संयोजक पवन परसाई की उपस्थिति में संपन्न सभा में एसकेएम जोन-2 (पूर्व) के अध्यक्ष उर्गेन लामा, पार्टी कार्यकर्ता उदय सिंह तमांग, खेमराज गुरूंग, सुरेश तमांग, दीपक बस्नेत के अलावा अन्य एसकेएम कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही थी। एसकेएम के प्रवक्ता दिलीप राई ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सभा में वक्ताओं ने उपस्थित ग्रामीणों को अपनी पार्टी के कार्यक्रमों से अवगत कराया।