Sunday, 2 June 2013

शांतीकुमार ने मैराथन में बनाया नया राज्य कीर्तिमान

गान्तोक।(निससं) राज्य के दो नामी धावक अमर सुब्बा और शेर बहादुर सुब्बा द्वारा पूर्व में बनाये गये कीर्तिमान को युवा धावक शांती कुमार ने तो़ड़ा है। 23 साल के धावक नेपाल ने 13.5 घंटे में 113 किलोमिटर दौड़ कर नया कीर्तिमान बनाया है। उन्होंने लक्षित दूरी को दो दिनों के भीतर पूरा किया है। इससे पहले राज्य के दो धावक अमर सुब्बा और शेरबहादुर छेत्री ने एक सौ किलोमिटर की दूरी तीन दिनों में पूरा कर कीर्तिमान बनाया था। उन दोनों धावकों के पुराने कीर्तिमान को तोड़ने के लिए शांती कुमार ने विश्‍व धुम्रपान निषेध दिवस के मौके पर शुक्रबार सुबह 11 बजे एमजी रोड़ से अल्ट्रा मैराथन की शुरूवात की थी। उन्होंने पहले दिन बोझोघारी, पांगथांग, सामदोंग होते हुए डिक्चु, माखा, सिंगताम से रंग्पो पहुंचकर विश्राम लिया था। आज दौड़ के दूसरे दिन सुबह 6 बजे से रंगपो से दौड़ना शुरू कर पुनः एमजी रोड आकर उन्होंने अपना दौड़ समाप्त किया था। दौड़ पूरा करने के बाद संवाददाताओं के साथ बातचीत में धावक नेपाल ने बताया कि उन्होंने पहली बार गिनिज बुक में कीर्तिमान स्थापित करने के लिए अल्ट्रा मैराथन दौड़ लगायी।
साल 2009 से राज्य और राज्य बाहर के दौड़ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते आये नेपाल  ने साल 2014 में पांच सौ किलोमिटर अल्ट्रा मैराथन को पूरा करने का लक्ष्य रखा है। उस लक्ष्य को एक हफ्ते में पूरा करने का मैंने लक्ष्य रखा है, नेपाल ने बताया। नेपाल इससे पहले कोलकाता में हुए हाफ मैराथन में भी हिस्सा ले चुके है। उसके अलावा दो हजार प्रतियोगी रहे राष्ट्रीय मैराथन में भाग लेते हुए उन्होंने अंतिम दश में जगह बनाई थी़। युवाओं को खेलकूद में अगर सफल बनना है तो धुम्रपान और नशीले पदार्थों से अपने आप को दूर रखना होगा, नेपाल का कहना है।