Sunday, 2 June 2013

नेपाल की एक सहकारी कम्पनी के प्रतिनिधि की नायुमा वुमन्स को-अपरेटिव के प्रभारियों से मुलाकात

गान्तोक। पूर्वी नेपाल के विराटनगर की एक सहकारी कम्पनी नेशनल इम्प्लोई मल्टिपल को-अपरेटिव लिमिटेड के अध्यक्ष काशीनाथ श्रेष्ठ की अगुआई में आई हुई एक 88 सदस्यीय प्रतिनिधि टोली ने यहां के नायुमा वुमन्स को-अपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड(एनडब्ल्यूसीएस) के प्रभारियों से मुलाकात की। एनडब्ल्यूसीएस की उपाध्यक्षा सुश्री भवी राई और एनडब्ल्यूसीएस के सदस्यों ने इस हिमालयी राज्य के अध्ययन-भ्रमण पर आई हुई नेपाल की प्रतिनिधि टोली का स्वागत किया।मुलाकात के दौरान श्री श्रेष्ठ ने उनके को-अपरेटिव सोसाइटी के बारे में संक्षेप में बताया और उनकी अगुवाई में आई हुई टोली के सिक्किम भ्रमण के मकसद का भी खुलासा किया।
श्री श्रेष्ठ ने यह भी कहा कि उन्हें नायुमा वुमन्स को-अपरेटिव के बारे में काफी मौखिक जानकारियां मिली थी और वे एनडब्ल्यूसीएस के कार्य-पद्धति के बारे में और भी बहुत कुछ जानने-समझने को उत्सुक थे और एनडब्ल्यूसीएस की सफलता नुस्खा जानना चाहते थे।इस मुलाकात के दौरान श्री श्रेष्ठ ने एनडब्ल्यूसीएस की कामयाबी, इस के वित्तीय स्रोत, इस को-अपरेटिव के लिए राज्य व केन्द्र सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता, सदस्यों में लाभ वितरण और समाज में प्रचलित प्रणाली के बारे में कई जिज्ञासाएं रखी। श्री श्रेष्ठ द्वारा रखी पूछे गए सारे सवालों का एनडब्ल्यूसीएस की उपाध्यक्षा सुश्री भवी राई व कार्यकारी सलाहकार टाशी छिरिंग ने यथोचित जवाब दिया। को-अपरेटिव सोसाइटियों को प्रोत्साहित करने में सहकारी विभा की भूमिका से जु़ ़ डी जिज्ञासा का जवाब एनडब्ल्यूसीएस के प्रभारी उप-पंजीयक छिरिंग तोप्गे भुटिया ने दिया।