सिंगताम।(निससं) पूर्व जिले के रंगली -दलपचंद में एक मजदूर की असामान्य अवस्था में मौत होने की खबर से पूरे क्षेत्र में कल सनसनी मची। प्राप्त समाचार के मुताबिक, 29 मई की शाम दलपचंद निवासी प्रकाश प्रधान ने एक ठेकेदार के मजदूर को उसके डेरे में कुछ कहासुनी के बाद पेट में लात मारने से मजदूर घायल बना था। 30 मई को उस मजदूर को काफी उल्टी हुई थी। कल यानि कि 31 मई की सुबह उस मजदूर की हालात बहुत बिगड़ जाने पर उसे रंगली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान जलपाइग़ुड़ी जिले के सुनकोश चाय बागान निवासी 38 वर्षीय अंदु खर्या के रूप में हुई है। मृतक मजदूर बुर्तुक गान्तोक के सरकारी ठेकेदार जी. भूटिया के जलपचंद स्थित साईट में काम कर रहा था। आरोपी प्रकाश प्रधान भी किसी घर में नौकर के रूप में काम करता था। झगड़े में निमा और एक आदीवासी युवक की भी संलग्नता की जानकारी मिली है। खबर मुताबिक तीनों आरोपियों को रंगली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आज सिंगताम जिला अस्पताल में मेडिको-लिगल कन्सल्टैंट डा. तेज छेत्री द्वारा मृतक के पोस्टमार्टक के बाद शव परिवार को सौंपने की जानकारी मिली है।