Sunday, 2 June 2013

लिंदोक में अनुसूचित जाति कल्याण संघ शाखा कार्यालय का उदघाटन

गान्तोक। (निससं) एसडीएफ पार्टी को मजबूत वृक्ष और विपक्षियों को कमजोर साख बताते हुए राज्य सरकार के मंत्री टीटी भूटिया ने राज्य के विपक्षियों की आज अच्छी खबर ली। उत्तर जिले के काबी-लुंगचोक समष्टि के तहत लिंगदोक गांव में आज अखिल सिक्किम अनुसूचित जाति कल्याण संघ के शाखा कार्यालय उदघाटन के मौके पर मुख्य अतिथि रहे क्षेत्र विधायक एवं मन्त्री भूटिया ने यह बात कही।
कार्यालय उदघाटन समारोह को अपने संबोधन में मंत्री भूटिया ने कहा कि एसडीएफ सरकार में राज्य के सभी जाति और धर्मों को समान हक-अधिकार मिलने का दावा किया। एसडीएफ पार्टी से पहले के सरकारों में अनुसूचित जाति को कोई न्याय नहीं मिला था लेकिन एसडीएफ सरकार के सत्ता में आने के बाद राज्य में अनुसूचित जाति का कल्याण हुआ है। उन्होंने यह भी दावा किया कि एसडीएफ पार्टी नीति और सिद्वान्त के आधार पर काम करती है जिसकी वजह से सिक्किमी जनता को भरपूर न्याय मिला है। उन्होंने कहा, किसी भी संस्था को शुरू करने के बाद अपने समुदाय के हित को ध्यान में रखकर काम करना चाहिए। संस्था को बेचने का काम नहीं करना चाहिए। मंत्री टीटी भूटिया ने एसडीएफ पार्टी को मजबूत वटवृक्ष से तुलना करते हुए विपक्षियों को कमजोर शाख बताया। विपक्षी दल कांटो से भरी पेड़ की तरह है जिस पर चढ़ा नहीं जा सकता। उन्होंने दावा किया कि राज्य में अगली सरकार भी एसडीएफ पार्टी की ही होगी। राज्य में छुवाछुत व्यवस्था को इसी सरकार ने निर्मूल किया है , मंत्री ने कहा और अनुसूचित जाति के विकास और उत्थान के लिए अपनी तरफ से हर सहयोग का वचन भी दिया।
 आज ही के दिन शाखा कार्यालय संचालन के लिए एक कार्यकारी समिति के नाम की भी घोषणा की गयी। अखिल सिक्किम अनुसूचित जाति कल्याण संघ के संयुक्त सचिव सुवास सुंदास ने समिति में अकबर लोहार को अध्यक्ष, नर बहादुर विश्‍वकर्म को उपाध्यक्ष, श्रीमती दिलमाया विश्‍वकर्म को सलाहकार और अन्य कार्यकारी सदस्यों का चयन होने की भी घोषणा की।

कार्यक्रम को नवनियुक्त अध्यक्ष अकबर लोहार, अखिल सिक्किम अनुसूचित जाति कल्याण संघ के सयुंक्त सचिव सुवास सुंदास, महासचिव जगत सिंह, पंचायत सदस्य आईके रसाइली ने भी संबोधन किया था।