गान्तोक। आज सिक्किम संग्राम परिषद की केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति की एक सभा पार्टी मुख्यालय गान्तोक में पार्टी के अध्यक्ष नरबहादुर भंडारी की अध्यक्षता में बैठी। सभा में अध्यक्ष भंडारी ने संस्था के संविधान की धारा 11 के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित सभी सदस्यों को प्रजातन्त्र के मूल्य व मान्यता के बारे में अवगत कराया। सभा में कई प्रस्ताव भी पारित किए गए। पार्टी सिक्किम के चारों जिलों में सदस्यता अभियान चलाएगी। आगामी 14 जुलाई तक जिला स्तरीय समिति गठन किए जाने और 29 जून के दिन गान्तोक के पार्टी मुख्यालय में महिला संगठन की सभा आयोजित करने का निर्णय भी बैठक में लिया गया। इसकी जिम्मेदारी महिला संगठन की अध्यक्षा छुंगसांग सेंगा और उपाध्यक्ष बी.के. छेत्री को सौंपी गई है। चारों जिलों में पार्टी के शाखा कार्यालय खोलने का निर्णय भी लिया गया।Saturday, 15 June 2013
संग्राम परिषद की बैठक में कई प्रस्ताव पारित
गान्तोक। आज सिक्किम संग्राम परिषद की केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति की एक सभा पार्टी मुख्यालय गान्तोक में पार्टी के अध्यक्ष नरबहादुर भंडारी की अध्यक्षता में बैठी। सभा में अध्यक्ष भंडारी ने संस्था के संविधान की धारा 11 के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित सभी सदस्यों को प्रजातन्त्र के मूल्य व मान्यता के बारे में अवगत कराया। सभा में कई प्रस्ताव भी पारित किए गए। पार्टी सिक्किम के चारों जिलों में सदस्यता अभियान चलाएगी। आगामी 14 जुलाई तक जिला स्तरीय समिति गठन किए जाने और 29 जून के दिन गान्तोक के पार्टी मुख्यालय में महिला संगठन की सभा आयोजित करने का निर्णय भी बैठक में लिया गया। इसकी जिम्मेदारी महिला संगठन की अध्यक्षा छुंगसांग सेंगा और उपाध्यक्ष बी.के. छेत्री को सौंपी गई है। चारों जिलों में पार्टी के शाखा कार्यालय खोलने का निर्णय भी लिया गया।