गान्तोक। स्टेट ग्रीन मिशन के आठवें चरण की शुरुआत के मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री पवन चामलिङ ने राज्यवासियों के नाम एक संदेश जारी किया है जिसमें कहा गया है, ‘राज्य हरित मिशन राज्य सरकार का ध्वज-पोत कार्यक्रम है। राज्य में कार्यान्वित हरित अभियान का यह आठवां साल है। सिक्किम की जनता को उनकी दैनन्दिन की गतिविधियों मे पारिस्थितिक पदचिह्न कम करने के प्रति जागरुक कराना और सिक्किम को देश के हरित राज्य के रूप में उभारना इस मिशन का दोहरा मकसद रहा है। ‘सिक्किम देश के भौगोलिक क्षेत्रफल का 0.2 प्रतिशत हिस्सा है लेकिन देश की 25 प्रतिशत जैव-विविधता अपने में समाए हुए है। जैव-विवधता का यह प्राचुर्य हमारे राज्य की जनता को सदियों से लाभ पहुंचाता आ रहा है और भविष्य में लाभ पहुंचाता रहेगा। इसकी अगाध प्राकृतिक सम्पदा और जीन पूल(जैविक कोष) जो हमारे वनों में संग्रहित है, इससे हम चिरस्थायी रूप से आर्थिक लाभ भी प्राप्त
‘मैं सभी से इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हाथ बंटाने और सिक्किम को देश का ही नहीं पूरी दुनिया का सर्वश्रेष्ठ पर्यावरण पर्यटन-स्थल के रूप में विकसित करने के हमारे मकसद को हासिल करने में सामूहिक कार्यवाही में शामिल होने की अपील करता हूं। इस कार्यक्रम से मिलनेवाले लाभ कई हैं जिसका परिमाण निर्धारित नहीं किया जा सकता लेकिन पर्यावरण के अन्तर्गत सकारात्मक सूचकांक के सन्दर्भ में आंका जा सकता है और लोगों को हमारी जैव-विविधता की धनाढ्यता के प्रति जागरुक बनाकर ग्रीन सिक्किम की चेतना जगाई जा सकती है।
मैं अपने सह-नागरिकों को राज्य हरित मिशन के आठवें चरण की शुरुआत के पुनीत अवसर पर हार्दिक बधाई देता हूं और सभी को इस कार्यक्रम में पूरे दिल से सहभागी होने के लिए आमन्त्रित करता हूं।